RAIPUR NEWS: यातायात नियमों को लेकर सख्त कदम, अब नगर निगम में में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा प्रवेश

Date:

RAIPUR NEWS: रायपुर। नगर निगम प्रशासन ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब रायपुर नगर निगम में प्रवेश केवल हेलमेट पहनकर ही किया जा सकेगा। आज से निगम मुख्यालय में हेलमेट के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

कलेक्ट्रेट के बाद अब निगम मुख्यालय में भी दोपहिया वाहन चालकों के लिए बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, जो लोग अपनी गाड़ियों में सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे, उन्हें भी निगम के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस नियम को लागू करने के लिए आज से निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह निर्णय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related