Congress released manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या क्या है खास

Date:

Congress released manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था।
हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।।

कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र को लेकर पत्रकार वार्ता की। जिसमें जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया। आज सभी इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता का अधिकार है गारंटी। मनमोहन सरकार में पहली बार गारंटी लाया गया। कानूनी अधिकार है। कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी घोषणा की है।

सांस लेने की आसानी होनी चाहिए। इज ऑफ ब्रीदिंग। भाजपा की नीति की वजह से प्रदूषण बढ़ा तो वहीं आप सरकार ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शीला सरकार ने यमुना अक्षण प्लान। सीएनजी बस का आना, दिल्ली मेट्रो, निजीकरण जनता के हित में हुआ।
पारदर्शिता से हुआ। घोषणा पत्र में बीस वायदे हैं। सभी वर्गों का ख्याल। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कांग्रेस पार्टी चला रही है। आरएसएस और भाजपा द्वारा तीनों पर आक्रमण हो रहा है। इसी भावना के आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

वहीं पर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली को संवारना चाहती है। सभी वर्गो की भावनाएं जानी हैं। पांच गारंटी लॉन्च कर चुके हैं। महिलाओं को 2500 रुपए। पच्चीस लाख का हेल्थ इंश्योरेंस। 8500 रुपए युवाओं को इंटर्नशिप। महिलाओं के लिए महंगाई किट। 500 रुपये में गैस सिलेंडर। 300 यूनिट बिजली मुफ्त।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related