CG BREAKING : किरण देव ने भरा नामांकन, फिर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष बनने की तैयारी !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Kiran Dev files nomination, then prepares to become Chhattisgarh BJP President!

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर कल विराम लगने की उम्मीद है। जगदलपुर विधायक किरण देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके निर्विरोध चयन की संभावना है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम फैसला कल घोषित किया जाएगा।

भाजपा नेतृत्व में किरण देव की भूमिका –

21 दिसंबर 2023 को किरण देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए प्रभावशाली रणनीतियां बनाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और जनता तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की परंपरा –

छत्तीसगढ़ भाजपा में समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। अब तक इस पद पर ओबीसी, एसटी और सामान्य वर्ग के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किरण देव का निर्वाचन इस परंपरा का हिस्सा बनेगा।

कल होने वाली घोषणा के बाद भाजपा नेतृत्व से जुड़े नए फैसलों की दिशा स्पष्ट होगी।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related