CG NEWS: भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बीते दिनों भाजपा नेत्री ने एक सुमुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस भाषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ BNS की धारा 196 (1-ख), 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

CG NEWS: दरअसल, हाल ही में जिले के ग्राम बगीचा में दुर्गा मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को नासिर अली ने बंद कराया था, जिसके बाद हिन्दू संगठन ने हजारों की संख्या में पहुंच कर रैली और आमसभा आयोजित की थी. इसी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री ने समुदाय विशेष को लेकर एक भड़काऊ भाषण दे डाला. उन्होंने अपने भाषण में जशपुर के एक मोहल्ले को मिनी पाकिस्तान कहा था. इस भाषण को लेकर जशपुर के सरवर अली (उम्र 42 वर्ष) ने उनके खिलाफ बगीचा में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने भाजपा नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related