Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: लोहड़ी के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़े राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Date:

Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: लोहड़ी के दिन वृष राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सिंह राशि वालों आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। वहीं तुला राशि वालों के लिए । लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धनु राशि के जातक जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। मकर राशि वालों को लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुंभ राशि वाले जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।

मेष

तृतीय चन्द्रमा व द्वितीय गुरु मंगलमय है। सूर्य नवम हैं। आर्थिक खुशियों से भरा दिन रहेगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल किसी धार्मिक कार्यक्रम में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए सब सदस्यों में सामंजस्य बैठाना आपके लिए हितकर रहेगा। अति भावुकता से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला ।

शुभ अंक –02 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। व्यवसाय परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र रिश्तों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

मिथुन

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। बुध व चन्द्रमा का संयोग बहुत बेहतर नहीं है। स्वास्थ्य में कष्ट हो सकता है । जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं दूर यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला ।

शुभ अंक -04 व 05

कर्क

आज शनि अष्टम व चन्द्रमा द्वादश रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे।,बिजनेस में नवीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों से सम्बंध ठीक करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -03 व 07

सिंह

सूर्य राशि स्वामी होकर पंचम हैं। एकादश चन्द्रमा व वृष के गुरु जॉब के लिए मङ्गलमय है। आप व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। करियर में सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। वाणी पर संयम रखें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।मसूर का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

कन्या

दशम चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस की कार्यशैली में अब बदलाव चाहते हैं। चन्द्रमा व गुरु बहुत ही मङ्गलमय है। टेक्निकल व मैनेजमेंट स्किल को और हाईटेक करें। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करे।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 08

तुला

पंचम शनि व नवम चन्द्रमा छात्रों को लाभान्वित करेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह धार्मिक यात्रा आपके मन को शांत व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।

आज का उपाय -भगवान गणेश जी की उपासना करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक

चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। गुरु सप्तम है। धन का आगमन होगा। चन्द्रमा इसी राशि में है। शुभ धार्मिक यात्रा करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -सूर्य उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद ।

शुभ अंक -02 व 03

धनु

सप्तम चन्द्रमा व खष्ठम गुरु बिजनेस के लिए शुभ हैं। तृतीय शनि धार्मिक कार्य करवाएंगे। जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र करियर को बेहतर करेंगे।। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम भरा जीवन आपको रोमांचित करेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु को तुलसी दल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -03 व 06

मकर

गुरु पंचम व चन्द्रमा खष्ठम है। बिजनेस करियर पहले से बेहतर होगा। गुरु व चन्द्रमा जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सहभागिता आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 09

कुम्भ

पंचम चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते शनि शुभ हैं। स्पिरिचुअल प्रोग्रेस को लेकर खुशी रहेगी। जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य अब बेहतर रह सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल व चावल का दान श्रेयस्कर है।

आज का शुभ रंग –पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ है। जॉब प्रोमोशन को लेकर उत्साह में रहेंगे । छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -02 व 09

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related