CG NAXAL NEWS: खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL NEWS: कांकेर। भानुप्रतापपुर में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है और उसके ऊपर 8 लाख का इनाम भी है।

 

वह रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी थी और कौड़ोसाल्हेभाट गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। ग्रामीण के घर में छुपी हुई राजे कांगे को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कोयलीबेडा थानाक्षेत्र का मामला है।

 

बता दें कि, पिछले महीने 23 दिसंबर को अंतागढ़ पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली प्रभाकर राव उर्फ बालमुरी नारायण राव को गिरफ्तार किया था। प्रभाकर राव नक्सली संगठन में पिछले 40 सालों से सक्रिय रहकर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस को लंबे समय से प्रभाकर राव की तलाश थी। फिलहाल इनामी नक्सली उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद सामान और मोबाइल पॉलिटिकल स्कूल टीम का इंचार्ज था। प्रभाकर राव कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...