CG News: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए खुशखबरी.. श्रम मंत्री देवांगन आज खाते में जारी करेंगे 14 करोड़ से अधिक की राशि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कल यानी 9 जनवरी को प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।

CG News: इसी का परिणाम है कि जनवरी से नवंबर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम चार बजे 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : CSP पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप!

CHHATTISGARH : CSP accused of taking bribe of Rs...