CG POLITICS BREAKING : 2 से 3 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, इस तारीख को मंत्रिमंडल का विस्तार …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS BREAKING: 2 to 3 new ministers can take oath, cabinet expansion on this date…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन को एक साल से अधिक समय हो चुका है, और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 12 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है, जिसमें 2 से 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसे लेकर सरकारी और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

हरियाणा फार्मूला लागू होने के संकेत –

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में हरियाणा फार्मूला लागू हो सकता है, जिसमें मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। इस विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “यह बहुत जल्द होगा, थोड़ा इंतजार करिए।”

भाजपा प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर दौरा –

इसी बीच, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बुधवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कोर ग्रुप बैठक और आगामी चुनावों की रणनीति –

नितिन नबीन गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, वे भाजपा के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

राजनीतिक हलचल तेज –

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए मजबूत संदेश देने की तैयारी में है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...