CG News: इस गांव में 45 लोग हुए डायरिया के शिकार, 10 की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: महासमुंद। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम गढ़सिवनी में दूषित पानी पीने से 45 लोग डायरिया के शिकार हो गए। इनमें से 10 गंभीर मरीजों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम गढ़सिवनी में कैंप लगाकर लोगों के उपचार में जुटी हुई है। आज ताजा स्थिति के मुताबिक फि लहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन 2-4 मरीज रोजाना निकल रहे हैं। जिन्हें आवश्यक दवाएं देकर उपचार किया जा रहा है। पीएचई विभाग की टीम ने ग्राम के 3-4 स्थानों के जल स्त्रोतों का सेंपल ले लिया है। जिसकी रिपोर्ट 1-2 दिनों में आ जाएगी। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.विमल चोपड़ा ने कल जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों से भेंट कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना और उपचार की जानकारी ली।

CG News: ज्ञात हो कि ग्राम गढ़सिवनी में आंत्रशोथ, गैस्ट्रोएंट्राइटिस उल्टी-दस्त की बीमारी फैली हुई है। जिसके कारण गांव के लगभग 60 लोग बीमार हो चुके हैं। जिनमें 30 लोगों को तुमगांव उप स्वास्थ्य केंद्र और महासमुंद के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बाकी लोगों का गांव में ही उपचार चल रहा है। डॉ. चोपड़ा ने सीएमओ से फोन पर बात कर इस संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिये कि इन मामलों को संज्ञान में लें व ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं दें और ड्यूटी डॉक्टरों से कहा कि सभी मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करें। इस दौरान भाजपा नेता देवीचंद राठी, राकेश सचदेव उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related