RAHUL GANDHI : राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI: Rahul Gandhi accused the government of insulting Manmohan Singh’s funeral.

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका सरासर अपमान किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बयान दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह, जो भारतीय आर्थिक सुधारों के जनक माने जाते हैं, ने देश को एक मजबूत आर्थिक स्थिति में पहुंचाया और उनके कार्यों से आज भी गरीब और पिछड़े वर्गों को लाभ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर हुए थे, जहां लोग आसानी से श्रद्धांजलि दे सकते थे, लेकिन मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करना उचित नहीं था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका स्मारक बन सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इसे जानबूझकर किया गया अपमान बताया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हालांकि शुक्रवार को बयान जारी किया कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related