RSS STATEMENT : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर आरएसएस का हैरान करने वाला बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS STATEMENT: RSS’s shocking statement on the demise of former Prime Minister Manmohan Singh

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी शोक जताया है। आरएसएस प्रमुखमोहन भागवत और इसके महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा किभारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेताडॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों केप्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।’’ 

बयान में कहा गया कि सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे, बावजूद इसके उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। उन्होंने बयानमें कहा, ‘‘प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.सिंह के भारत के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गतिप्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।’’ 

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मेंनिधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम थे।

पीएम मोदी ने राष्ट्र की बड़ी क्षति बताया

इसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा किसाधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एक प्रतिष्ठित सांसद के रूप मेंउनकी सराहना करते हुए कहा कि सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने सुधारों के प्रति सिंह कीप्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का जीवन भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमेशा एक सीख के रूप में काम करेगा कि कैसे कोई व्यक्तिअभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। मनमहोन सिंह वित्त मंत्री और दो बार देश केप्रधानमंत्री रहे। 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related