CG NEWS : रायपुर के सीनियर साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने CKB 2024 को 93 घंटे में पूरा किया, रायपुर में मनी जश्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Raipur’s senior cyclist Suresh Dua completes CKB 2024 in 93 hours, money celebration in Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर के सीनियर साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने दिल्ली रैडोन्नेयर द्वारा आयोजित CKB 2024 (क्लाइंब का बाप) 1200 किलोमीटर की साइकिलिंग इवेंट को 93 घंटे में पूरा कर एक नई मिसाल कायम की है। यह इवेंट 6 दिसंबर 2024 को दिल्ली से शुरू हुआ था और पानीपत, अम्बाला, धर्मशाला, और मैक्लोडगंज होते हुए हिमाचल प्रदेश के पालमपुर तक पहुंचा, फिर उसी रूट से वापस दिल्ली में समाप्त हुआ। इस इवेंट में देशभर से 33 साइकिलिस्ट और विदेश से एक साइकिलिस्ट ने भाग लिया, जिसमें से 14 साइकिलिस्ट ही इसे पूरा कर पाए।

चैलेंज से भरी साइकिलिंग

इस इवेंट में साइकिलिस्टों को करीब 8,000 मीटर एलिवेशन (ऊंचाई) का सामना करना पड़ा और दिसंबर के ठंडे मौसम ने और भी कठिनाई बढ़ा दी। सुरेश दुआ ने बताया कि इस दौरान शून्य से 6 डिग्री तापमान के साथ शीत लहर और पहाड़ियों ने उनका सामना किया, लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय लगातार संघर्ष किया और यह चुनौतीपूर्ण इवेंट सफलतापूर्वक पूरा किया।

साल्हेवारा घाटी में की थी अभ्यास

सुरेश दुआ ने इस इवेंट की तैयारी के लिए रायपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर साल्हेवारा की घाटी में साइकिलिंग का अभ्यास किया था, जिससे उन्हें हिमाचल प्रदेश की सर्द मौसम और पहाड़ी रास्तों पर साइकिल चलाने में मदद मिली।

पिछले अनुभवों का भी रहा फायदा

इसके पहले भी सुरेश दुआ ने 6 बार सुपर रैडोन्नेयर (200 KM, 300 KM, 400 KM, 600 KM) और एक बार 1000 किलोमीटर (65 घंटे) का इवेंट पूरा किया है। सुरेश पिछले 6 वर्षों से रोजाना साइकिलिंग करते हुए अब तक करीब 68,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।

साइकिलिंग समुदाय ने मनाया जश्न

सुरेश दुआ की इस शानदार उपलब्धि के बाद रायपुर शहर के सभी साइकिल ग्रुप के राइडरों ने एकत्र होकर उनका स्वागत किया और उन्हें केक काट कर बधाई दी। सभी ने उनकी सफलता को सेलिब्रेट किया और इसे साइकिलिंग समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

सुरेश दुआ की यह उपलब्धि न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह साबित करता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related