CG ACCIDENT BREAKING : भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING: 4 people died on the spot in a horrific road accident.

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे है, वहीं हादसे के बाद सीआरपीएफ की एंबुलेंस और स्थानीय डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया ।

जानकारी के मुताबिक बस्तर के दरभा इलाके के चांदामेटा गांव के पास मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई, बताया जा रहा है कि मेटाडोर शनिवार को स्थानीय मार्केट के लिए चंदामेटा से कोलेंग ले जाता था… जहां आज मार्केट से लौटने के दौरान ये दर्दनाक सड़क हादसा हुई है, इस घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी… बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुई उस वक्त वाहन में दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई ग्रामीण ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related