CG BREAKING : सुकमा-दंतेवाड़ा पुलिया निर्माण पर हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री अरुण साव ने दी सफाई, विपक्ष का वाकआउट

Date:

CG BREAKING: Uproar over construction of Sukma-Dantewada culvert, Minister Arun Sao clarifies on corruption allegations, opposition walkout

रायपुर। सुकमा-दंतेवाड़ा के सरहदी गाँव परिया, नागलगुण्डा एवं मुलेर में पुलिया निर्माण को लेकर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कवासी लखमा के सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जवाब दिया, लेकिन मामले में विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगा, जिसके बाद हंगामा इतना बढ़ा कि विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। कवासी लखमा ने पूछा कि सुकमा एवं दंतेवाड़ा के सरहदी गाँव परिया, नागलगुण्डा एवं मुलेर में पुलिया की प्रशासकीय स्वीकृति कब प्रदान की गयी? इस संबंध में अनियमितता की शिकायतें जिला प्रशासन को हुयी थी? अनियमितता के लिए कौन जिम्मेदार है? दोषी अधिकारियों पर क्या कार्यवाही की गयी? कवासी लखमा ने इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

जवाब में मंत्री अरूण साव ने कहा कि इस निर्माण कार्य के लिए एक भी पैसे का भुगतान अब तक राज्य सरकार ने नहीं किया है, लिहाजा भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग बस्तर मण्डल जगदलपुर के अन्तर्गत जिला सुकमा एवं दंतेवाड़ा के सरहदी गांव परिया, नागलगुण्डा एवं मुलेर में पुलिया निर्माणाधीन था, वर्तमान में (कार्य बंद) निविदा प्रक्रियाधीन है। आज निविदा स्वीकृति प्रश्नात निर्माण एजेंसी नियुक्त किया जावेगा। मंत्री ने बताया कि उक्त क्षेत्र अत्यंत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण जिला प्रशासन कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा निर्देशित किया गया कि यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करें।

जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रुप से लोकल स्तर पर कार्यरत ठेकेदार विनोद सिंह राठौर एवं राम नरेश भदोरिया को राजी किया गया है। जिसके परिपालन में वर्तमान स्थिति में परिया नाला में 01 नग स्लेब पूर्ण एवं मूलेर नाला में सुपरस्ट्रेक्चर का कार्य पूर्ण किया गया है, इस कार्य को पूर्ण करने के लिय पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में कार्य बंद है, निविदा स्तर की कार्यवाही पूर्ण होने एवं ऐजेंसी निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात कार्य पूर्ण कराया जावेगा।

जिला प्रशासन के निर्देशानुरूप डी. आर. कोर्राम, तत्कालीन कार्यपालन अभियंता, के द्वारा दिनांक 05/05/2024 को कार्य प्रारंभ कराया गया तथा दिनांक 31.05.2024 को डी. आर. कोर्राम, तत्कालीन कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. सुकमा संभाग सुकमा का सेवानिवृत हो गये। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी आदर्श आचार संहिता दिनांक 06.06.2024 तक प्रभावी होने के कारण कलेक्टर सुकमा द्वारा उनके कार्यालयीन पत्र क्र. 1693/एस.सी.ए./2024 सुकमा दिनांक 27.06.2024 को सामसुली- डोंगिनपारा मार्ग पर परिया नाला पर 8 मीटर 3 स्पॉन माईनर ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु 03 भागों में विशेष केन्द्रीय सहायता (एस.सी.ए.) योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई एवं जिला कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा बड़ेसट्टी से गंधारपारा मार्ग में मुलेर नाला पर 8 मीटर 3 स्पॉन माईनर ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु 03 भागों में दिनांक 24.07.2024 को खनिज संस्थान न्यास विकास (डी.एम.एफ.) के तहत स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्री ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हो रही है और न ही कोई अधिकारी जिम्मेदार है। जिसके बाद पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विपक्ष भ्रष्टाचार के नारे लगाने लगा। कुछ देर के बरा विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related