16 दिसम्बर को नहीं होगी भूमि की रजिस्ट्री, निलम्बन के विरोध छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कल्याण संघ ने की सामूहिक अवकाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पंजीयन विभाग के उप पंजीयक प्रतीक खेमुका के निलम्बन को वापस लेने और निलंबन के विरोध में छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी/ कर्मचारी कल्याण संघ ने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। इसलिए 16 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ में किसी भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं होगी।

क्या है पूरा मामला ?
आदिवासी की जमीन को गैर आदिवासी के नाम पर रजिस्ट्री करने के मामले में बिलासपुर कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 दिसम्बर को उप पंजीयक प्रतीक खेमुका को निलंबित कर दिया। बता दें कि सक्ति में अपने कार्यकाल के दौरान उप पंजीयक ने सक्ती के ग्राम कंचनपुर में एक आदिवासी की 12 डिसमिल जमीन को बिना कलेक्टर की अनुमति के गैर आदिवासी के नाम कर रजिस्ट्री कर दिया था। जिसकी शिकायत हुई थी। जिसके बाद बिलासपुर कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966-9 (1) के तहत इस मामले में कार्रवाई की है। निलंबन के बाद प्रतीक खेमुका पर आगे की जांच की प्रक्रिया जारी है।

निलंबन आदेश-

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related