Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और उसके परिजनों को है गिरफ्तारी का डर, अग्रिम जमानत के लिए पहुंची हाई कोर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Atul Subhash Suicide Case: AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने अग्रिम जमानत के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। निकिता सिंघानिया के अलावा अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में तीन अन्य आरोपियों ने भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया को आरोपी बनाया है। जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में जल्द ही सुनवाई हो सकती है।

बता दें कि अतुल सुभाष बेंगलुरु में इंजीनियर थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट का एक वीडियो बनाया और 24 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा। उन्होंने सिंघानिया पर मामले को निपटाने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था।

बेंगलुरू पुलिस ने निकिता सिंघानिया के जौनपुर वाले घर पर नोटिस चिपकाया था और उनसे कहा गया है कि वह 3 दिन के अंदर पेश हों। बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा और भाई अनुराग घर से फरार हो गए थे। गुरुवार देर रात एक वीडियो सामने आया था, जिसमें निकिता सिंघानिया की मां निशा एक होटल में बैठी नजर आ रही थीं। हालांकि, वीडियो किस होटल का है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

निकिता और उसके परिजनों को है गिरफ्तारी का डर

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में निकिता सिंघानिया और बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। उधर, पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर अतुल सुभाष के मामले को लेकर चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि क्या इस देश में पुरुष अधिकारों या पुरुषों के हक की बात करने वाला कोई नहीं है।

क्या कहा था अतुल सुभाष ने?

अतुल सुभाष ने अपने वीडियो और सुसाइड नोट में बताया था कि उनकी पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज करवा दिए हैं। अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया, पत्नी के रिश्तेदार अनुराग सिंघानिया और जौनपुर की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जज पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

अतुल सुभाष मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। जौनपुर में अतुल सुभाष के ससुराल वाले रहते हैं और उनके कुछ मामलों की सुनवाई जौनपुर की एक फैमिली कोर्ट में चल रही थी। अतुल ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि जज रीता कौशिक ने इस मामले के सेटलमेंट के लिए उनसे 5 लाख रुपये की मांग की थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related