दिल्ली से लौटे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर दिया बयान, कहा – धान बेचने के लिए किसान हो रहे है परेशान

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को दिल्ली से लौटे। जहां उन्होंने कहा कि, दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ बैठक थी। राज्य में कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस दबाव नहीं बनाती तो थोड़ा बहुत भी खरीदी नहीं होती। पूर्व सीएम श्री बघेल ने आगे कहा कि, आज बहुत सारी सोसाइटियों में अब ताले लग गए हैं। परिवहन न होने के कारण सोसाइटियों को बंद किया गया है और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। धान खरीदी में अव्यवस्था पहली बार देखने मिली है।

निकाय, पंचायत चुनाव के आरक्षण पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, 50% आरक्षण देने की बात पोस्टर में लिखी गई है। 50% आरक्षण के लिए मैंने CM का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ में ST, SC को मिलाकर 45% आरक्षण है। अगर OBC को 50% दें तो 95% आरक्षण हो जाएगा। सरकार बताए क्या इस तरीके से कोई अध्यादेश जारी हुआ है? हम लोगों ने जो प्रस्ताव पारित करके भेजा था वह 76% था। 95% कब सरकार ने कर दी होडिंग लगातार देख रहे हैं।

किसान मजदूर महंगाई से परेशान

छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बने एक साल पूरा हो गए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि, मैं खुद किसान हूं। आज किसान मजदूर महंगाई से परेशान हैं। किसानों को खाद लेने, धान बेचने में भी परेशानी हो रही है। प्रदेश में पहली बार उद्योगपतियों को धरना देना पड़ा। इससे समझा जा सकता है प्रदेश में क्या स्थिति है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: करंट की चपेट से मादा बायसन की मौत, वन आरक्षक को किया गया निलंबित

CG NEWS: बलौदाबाजार। जिले के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में...