BREAKING : भारत को ‘लैबोरेटरी’ कहने पर विवादों में घिरे बिल गेट्स, नेटिज़न्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Bill Gates embroiled in controversy for calling India a ‘laboratory’, netizens gave sharp reactions

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स ने हाल ही में भारत को एक “लैबोरेटरी” के रूप में संदर्भित करते हुए कहा कि यह ऐसा देश है जहां किसी भी चीज़ का ट्रायल किया जा सकता है। गेट्स ने यह बयान अमेरिकी इंटरप्रेन्योर रीड हॉफमैन के पॉडकास्ट में दिया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है।

गेट्स ने भारत की सराहना की, लेकिन शब्दों पर मचा बवाल

गेट्स ने कहा कि भारत ने हेल्थ, न्यूट्रीशन और एजुकेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और बीते 20 वर्षों में देश काफी बदल गया है। उन्होंने भारत को एक “वाइब्रेंट” देश बताते हुए कहा कि यदि यहां कोई प्रयोग सफल हो सकता है, तो वह दुनिया के किसी भी हिस्से में सफल होगा।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

गेट्स के इस बयान के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर नेटिज़न्स ने उन्हें निशाने पर लिया। कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत को “ग्लोबल एक्सपेरिमेंट” की भूमि कहने पर कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “भारत कोई प्रयोगशाला नहीं है, हम भारतीय गिनी पिग नहीं हैं।” वहीं, कुछ ने गेट्स के भारत की प्रगति की सराहना करने पर उनका समर्थन भी किया।

आलोचना और समर्थन दोनों जारी

जहां एक ओर गेट्स की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने भारत के विकास और उत्साही समाज को सराहा है। हालांकि, आलोचक इसे भारत के आत्मसम्मान पर चोट मान रहे हैं।

गेट्स की फाउंडेशन का सबसे बड़ा कार्यालय भारत में

गेट्स ने यह भी उल्लेख किया कि उनकी फाउंडेशन का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा कार्यालय भारत में है। उनका कहना है कि यहां की सरकार खुद से राजस्व उत्पन्न कर, लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में निवेश कर रही है।

बिल गेट्स के इस बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत को इस तरह के संदर्भ में देखना उचित है या नहीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...