CG CRIME NEWS: राजधानी के होटल बेबीलोन में एक रेंजर ने महिला को शादी का झांसा देकर हवस का बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में एक रेंजर ने महिला से दुष्कर्म किया। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ अनाचार किया। महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्रा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी दो सालों से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को वह महिला को रायपुर के होटल बेबीलोन लेकर गया और फिर एक बार उसके साथ जबरदस्ती की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में चारों आरोपी निलंबित

वहीं मनेन्द्रगढ़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, प्राचार्य अशोक कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को मुख्य वन संरक्षक ने भी निलंबित कर दिया है।

यह है पूरा मामला

जनकपुर थाना क्षेत्र में भरतपुर ब्लाक के देवगढ़ हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर स्कूल की एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा, शिक्षक रावेंद्र कुशवाहा और शिक्षक कुशल सिंह परिहार के एक वनकर्मी बनवारीलाल भी इस कांड में शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related