CG News: बस्तर ओलंपिक के समापन पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल, नक्सलवाद को लेकर कही ये बड़ी बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: कोंडागांव – कोंडागांव जिला मुख्यालय में पिछले 5 दिनों से चल रहे बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष आयोजन में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने तीरंदाजी में भी अपना हाथ हाजमाया।

बस्तर ओलंपिक के समापन पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद पर फिर एक बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने बस्तर के युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि यह देश लोकतंत्र से चलेगा, कुछ लोग बंदूक की नोक पर लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं। में बस्तर की युवाओं से कहूंगा कि वह इस सब के विषय में सोशल मीडिया पर लिखे, आज हमें अपने परों पर खड़ा होने की आवश्यकता है।

वहीं प्रदेश से नक्सलवाद के खत में पर एक बार फिर गृह मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा है। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कि मार्गदर्शन में हम जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
यह बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 22 से 23 नवंबर तक नारायणपुर जिले में आयोजित की गई थी। आयोजन का स्थल नारायणपुर के परेड ग्राउंड और खेल परिसर रहा, जहां जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खिलाड़ियों की हिम्मत और मेहनत की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल संस्कृति का विकास होता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच भी मिलता है। उन्होंने कहा कि बस्तर का परिधान, बस्तर की संस्कृति, बस्तर के वाद्य यंत्र सब ही उत्कृष्ट हैं। बस्तर के खिलाड़ियों में एक अनोखी प्रतिभा है, यदि उन्हें सही मंच दिया जाए तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को एक उचित मंच मिलना चाहिए ना कि इन्हें बंदूक के नोक पर रोकना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related