CG NEWS : छत्तीसगढ़ के अर्जुन ने KBC जूनियर में दिखाया दम, जीते 12 लाख रूपए

Date:

CG NEWS :कोरबा। कोरबा के रहने वाले 11 साल के अर्जुन अग्रवाल ने कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC में 12 लाख रुपए जीते हैं। अर्जुन कक्षा छठवीं के छात्र हैं। शो से वापस आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया है। वहीं दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक अपने कार्यालय में बुलाकर अर्जुन का सम्मान किया है। इस मौके पर अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है। उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले। अर्जुन ने कहा – अमिताभ बच्चन से मिलकर उसे बेहद खुशी हुई। वो प्रयास करेगा कि फिर से इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाए। वहीं IPS विमल कुमार पाठक ने बताया कि अर्जुन दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। पाठक ने अर्जुन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: बकरीद की छुट्टी में हुआ बदलाव, आदेश जारी

CHHATTISGARH: Bakrid Holiday Revised; Order Issued CHHATTISGARH:  छत्तीसगढ़ सरकार ने...

CHHATTISGARH BREAKING : IAS-IPS-IFS अफसरों का महंगाई भत्ता बढ़ा … आदेश जारी

CHHATTISGARH BREAKING : Dearness allowance of IAS-IPS-IFS officers increased......

WEST BENGAL ACTION : “जल्दी भागो…” बंगाल सरकार की चेतावनी

WEST BENGAL ACTION : "Run quickly..." Bengal government's warning रायपुर...