CG BREAKING : नक्सली हमले में 2 जवान घायल, जगरगुंडा में बाजार में हुआ हमला

Date:

CG BREAKING: 2 soldiers injured in Naxalite attack, attack in market in Jagargunda

सुकमा। बस्तर में नक्सलियों की एक और कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर जानलेवा हमला किया है। घटना में दो जवान गंभीर रूप ये घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी के बाद गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जवानों पर यह हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से किया है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जगरगुंडा साप्ताहिक बाज़ार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नक्सलियों की स्माॅल एक्शन टीम के सदस्यों ने जवानों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

नक्सलियों के इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के बाद बाजार में अफ़रातफ़री मच गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाक़े को घेर लिया है। क्षेत्र में सर्चिग तेज कर दी गयी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related