CG POLITICS : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति

Date:

CG POLITICS: Politics heated up over viral video of BJP candidate Sunil Soni

रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले पर भाजपा ने थाने में शिकायत की है।छत्‍तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे फर्जी वीडियो करार दिया और इसे पार्टी की छवि खराब करने की साजिश बताया। अब इस मामले में थाने में शिकायत की गयी है।

इधर थाने में शिकायत पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा दक्षिण के चुनाव के परिणाम से डर गई हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को जन समर्थन मिल रहा है,इसलिए भाजपा बौखला गई हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में चार दिन से वायरल हो रहा हैं।उसे मैंने नहीं बनाया हैं, भाजपा को वीडियो का खंडन करना चाहिए था। इस तरह के FIR से हम डरने वाले नहीं हैं, पुलिस विवेचना करे,तथ्य सामने आयेंगे।

दरअसल, वायरल वीडियो में सुनील सोनी एक बुजुर्ग मौलाना को किस करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह वीडियो भाजपा प्रत्याशी की छवि पर सवाल उठाता है और इससे उनकी कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर सुनील सोनी और भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस नेताओं ने वीडियो को मुद्दा बनाते हुए कहा कि सुनील सोनी का व्यवहार रायपुर दक्षिण के लोगों के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि चुनावी माहौल में विपक्षी दलों पर हमले करने के बजाय उन्हें अपनी छवि पर ध्यान देना चाहिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब बोतल में पेट्रोल बंद! सरकार का बड़ा आदेश

CHHATTISGARH : Bottled petrol now banned! Major government order रायपुर।...

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : 8 साल बाद खुला कचना ब्रिज!

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : Kachna Bridge opens after 8...

INDIA FOREX RESERVE : भारत का डॉलर खजाना घटा!

INDIA FOREX RESERVE : India's dollar reserves decreased! रायपुर डेस्क।...