राजस्थान में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: पुलिया से टकराई बस, हादसे में 12 लोगों की मौत और कई घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर एक बस के फ्लाईओवर की विंग दीवार से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 36 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही एक निजी बस मोड़ लेते समय लक्ष्मणगढ़ में फ्लाईओवर के एक हिस्से से टकरा गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 5 महिलाओं समेत 12 लोगों की जान चली गई। उन्होंने ये भी बताया कि घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

वहीं इस मामले में आईजी सत्येन्द्र चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ”जो लोग घायल हैं उनमें से कुछ को जयपुर रेफर किया गया है और अन्य का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हादसे के पीछे का कारण जांच की जा रही है।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related