Maharashtra Elections: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने छोड़ी सपा, शरद गुट में हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Maharashtra Elections: मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने राकांपा (शरदचंद्र पवार) के टिकट से मुंबई की अणुशक्ति नगर पर पूर्व मंत्री नवाब मलिक की पुत्री सना मलिक के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे। फहद अहमद अब तक समाजवादी पार्टी में थे। फहद अहमद टाटा इंस्टीट्यूट आप सोशल साइसेंज (टिस) के विद्यार्थी रहे हैं। वह भी स्वरा भास्कर की तरह सामाजिक कार्यों में रुचि लेते रहे हैं। काफी पहले से बात चल रही थी कि वह समाजवादी पार्टी के टिकट मुंबई की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

तमाम दल एकजुट

Maharashtra Elections: महत्त्व सिर्फ एक ही बात का है कि जिन्होंने महाराष्ट्र को लूटा है, महाराष्ट्र की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है, उसके खिलाफ हम तमाम दल एकजुट हैं। लोकसभा चुनाव में हम सबने मिलकर 400 पार वालों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। अब आनेवाले दिनों महाविकास आघाड़ी महायुति को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। महाराष्ट्र के चुनाव में जनता इंतजार कर रही है कि हम कब वर्तमान सरकार को बाहर करें।

Maharashtra Elections: समाजवादी पार्टी छोड़कर राकांपा (शप) का टिकट लेने के बारे में पूछे जाने पर फहद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी से हमारी कोई दूरी नहीं है। हम सब समाजवादी विचारधारा के लोग हैं। हम सब की एक ही विचारधारा है कि देश का संविधान किस तरह से बचना चाहिए। उन्होंने अणुशक्ति नगर के वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री नवाब मलिक का नाम लिए बिना ही कहा कि आज इस क्षेत्र को देखकर लगता ही नहीं कि हम मुंबई में खड़े हैं। जो यहां से 15 साल विधायक रहे, और जिनकी बेटी यहां से चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने यहां कोई कॉलेज नहीं बनवाया, कोई अस्पताल नहीं बनवाया। आज इस क्षेत्र को ड्रग (नशीले पदार्थों) का केंद्र बनाकर रख दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related