Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ‘जहरीली’ हुई दिल्ली की हवा, यहां 400 के पार पहुंचा AQI

Date:

Delhi Air Pollution: नई दिल्ली। राजधानी में आकाश में आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले बुधवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही हवा की गति कम होने के कारण एयर इंडेक्स एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है।

इस वजह से दिल्ली में एक दिन की थोड़ी राहत के बाद बुधवार को दोबारा हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 213 रहा, जो खराब श्रेणी में है। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 198 था।

आनंद विहार में गंभीर श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

आनंद विहार में लगातार दूसरे दिन एयर इंडेक्स 400 से अधिक बना हुआ है। सुबह में वहां का एयर इंडेक्स 433 रहा, जो गंभीर श्रेणी में है। ऐसे में आनंद विहार अभी दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषित है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related