CG BREAKING : 19 पटवारियों को नोटिस … मचा बवाल

Date:

CG BREAKING: Notice to 19 Patwaris… created ruckus

रायपुर. मंदिरहसौद तहसील में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां तहसीलदार ने काम न करने वाले 19 पटवारियों को नोटिस थमा दिया है, जिसके बाद मानो यहां बवाल शुरू हो गया है. इस पूरे मामले में अब पटवारी संघ की भी एंट्री हो चुकी है और राजस्व पटवारी संघ तहसील शाखा मंदिर हसौद ने तहसीलदार को पत्र लिखकर नोटिस को शून्य करने की मांग की है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो संघ उचित कदम उठाने के लिए बाध्य होगा.

इस पत्र में दावा किया गया है कि तहसीलदार रात 12 बजे के बाद आदेश पारित कर अभिलेख दुरूस्ती हेतु सुबह 7 बजे के पहले तक का वक्त दिया जाता है. संघ के इस पत्र में दावा किया गया है कि कारण बताओ नोटिस वाट्सअप के माध्यम से जारी किया गया है. इस संबंध में तहसीलदार राजकुमार साहू से उनका पक्ष लेने उन्हें फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...