Trending Nowशहर एवं राज्य

CABINET RESHUFFLE BREAKING : मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 4 मंत्रियों की छुट्टी, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ

CABINET RESHUFFLE BREAKING: Major reshuffle in the cabinet, 4 ministers on leave, 5 new ministers will take oath

नई दिल्ली। पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल होने जा रहा है। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से 4 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। सीएम ने इनका इस्तीफा ले लिया है। वहीं इन मंत्रियों के इस्तीफे के साथ अब सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ समारोह रखा गया है। जिसमें पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया नए मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

पंजाब के ये 5 AAP विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ –

पंजाब के जिन 5 विधायकों की मंत्री बनने के लिए लॉटरी लगी है। उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, तरुणप्रीत सोंध, बरिंदर गोयल, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत जैसे विधायक शामिल हैं। जो बतौर मंत्री पद व गोपनीयता शपथ लेंगे। ध्यान रहे कि, पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके से उपचुनाव जीतकर विधायक बने मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने की बात सीएम भगवंत मान ने कही थी। अपने उसी वादे को सीएम मान अब निभाने जा रहे हैं। AAP विधायक मोहिंदर भगत को आज मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

पंजाब के किन 4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी –

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से जिन 4 मंत्रियों की छुट्टी की गई है। यानि मंत्री पद से इस्तीफा हुआ है। उनमें चेतन जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा, बलकार सिंह और अनमोल गगन मान का नाम शामिल है। करतारपुर से विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह को पिछले साल 31 मई 2023 को मंत्री बनाया गया था। बलकार सिंह के साथ लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

वहीं खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान को जुलाई 2022 में मंत्री बनाया गया था। इस दौरान गगन के साथ समाना से चेतन सिंह जौडामाजरा, सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, गुरुहरसहाय से फौजा सिंह सरारी, अमृतसर साउथ से डा. इंदरबीर सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। तब पंजाब के पूर्व गवर्नर बनावरी लाल पुरोहित ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। पंजाब सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मार्च 2022 में भगवंत मान के साथ 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

पंजाब मंत्रिमंडल से ये मंत्री भी दे चुके इस्तीफा –

पंजाब मंत्रिमंडल से इन 4 मंत्रियों के इस्तीफे से पहले 3 और मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा था। जिसके बाद इन्हें इस्तीफा देना पड़ा। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं।

पंजाब के 4 मंत्री लोकसभा चुनाव हारे –

इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने 5 मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन परिणाम में 4 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को लोकसभा की 13 सीटों में से केवल 3 सीटें मिलीं। जिसमें मंत्री रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की। पार्टी के 4 मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल (अमृतसर से), डॉ. बलबीर सिंह (पटियाला से), गुरुमीत सिंह खुदियां (बठिंडा से) और लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

birthday
Share This: