CG BREAKING : मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग की समीक्षा में जताई नाराजगी, कलेक्टरों को दिए निर्देश

Date:

CG BREAKING: Chief Minister expressed displeasure in the review of Panchayat department, gave instructions to collectors

रायपुर। मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर, कबीरधाम और बिलासपुर कलेक्टरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्टरों को ध्यान देने के निर्देश दिए और अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप देने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा, 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना की समीक्षा में कुछ जिलों की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पोषण पुनर्वास केंद्र, खैरागढ़ में बेड ऑक्यूपेंसी और क्योर रेट जीरो होने पर नाराजगी जताई और सभी जिलों को आयुष्मान पंजीयन आगामी 6 माह में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।

डायलिसिस की सुविधा हर जिले में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और जर्जर स्कूलों पर सख्त निर्देश दिए। कलेक्टरों को अपने जिले में भ्रमण कर स्कूलों का निरीक्षण करने और स्कूल-हॉस्टल की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। पीएम श्री योजना में खैरागढ़ और सारंगढ़ में निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर असंतोष जताया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related