CRIME NEWS: गैरेज के बाहर एक कार मिली संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना का है.

रायपुर: कार से महिला का शव बरामद, गैरेज में फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है. रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली. मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और कार से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related