CG FRAUD CASE: गेमिंग कंपनी में इन्वेस्ट करने में फायदा मिलने का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FRAUD CASE: राजधानी रायपुर में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इस बीच जिले में डॉक्टर के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने 40 से ज्यादा किश्तों में डॉक्टर से पैसे लिए और फिर उसकी मूल रकम भी नहीं लौटाई। डॉक्टर ने आरोपी ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टर डॉ. अषित कुमार ने शिकायत की है कि, आरोपियों से टेलीग्राम चैनल से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बडा मुनाफा देने की बात कही थी। आरोपियों ने कम इनवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया, तो डॉक्टर ने उनके बताए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने आरोपियों की बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related