Paris Paralympics 2024: शॉटपुट में सचिन खिलारी ने जीता सिल्वर, अब भारत के झोली में इतने मैडल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Paris Paralympics 2024: भारत के सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16 . 32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। 34 वर्ष के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। उन्होंने मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने तोक्यो पैरालंपिक में जीता स्वर्ण बरकरार रखा। यह भारत का कुल 21वां मेडल है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। इस पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक मेसेज लिखते हुए उन्हें बधाइयां दीं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- #Paralympics2024 में सचिन को उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई! शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है।

READ MORE: PARIS PARALYMPICS 2024 : भारत के पास कम से कम 5 पदक जीतने का मौका और .. जानिए कैसे

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related