देश दुनियाTrending Now

ACC ने गोविंद मोहन को अगला केंद्रीय गृह सचिव किया नियुक्त, 1984 बैच के IAS अजय कुमार भल्ला का लेंगे स्थान

Govind Mohan New Home Secretary: गोविंद मोहन को अगला केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने बुधवार को मोहन के नाम की पुष्टि की है। गोविंद मोहन असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला का स्थान लेंगे। मोहन 1989-सिक्किम कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। बता दें कि मोहन की नियुक्ति आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अधिक महत्व रखती है।

कौन हैं गोविंद मोहन?

मोहन ने बीएचयू-आईआईटी वाराणसी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने अक्टूबर 2021 से केंद्रीय संस्कृति सचिव के रूप में कार्य किया है। इससे पहले उन्होंने गृह मंत्रालय (एमएचए) में दो बार कार्य किया है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी मोहन अगस्त, 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है।

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: