CG BREAKING : कांग्रेस नेता हत्या मामलें में बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big action in Congress leader murder case, 6 arrested

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में सूदखोरी के चलते कांग्रेस नेता हरिराम पटेल की हत्या कर दी गई। वह ब्याज पर लोगों को रकम देता था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के लिए ओडिशा से हथियार बनवाए थे। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कमरीद गांव निवासी हरिराम पटेल ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारिणी सदस्य था। दो दिन पहले उसका शव सिंगापुर गांव के पास अर्धनग्न हालत में मिला था। उसके सिर और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। हरिराम बरमकेला से अपने घर लौट रहे थे।

सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि हरिराम लोगों को ब्याज पर रुपए देता था। उनसे मनमाना ब्याज वसूलता। इसके चलते कई लोग उससे नाराज थे। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए पूछताछ शुरू की गई। कुछ संदिग्ध पकड़े गए और उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंचे। इस मामले में बरमकेला निवासी हेमानंद सारथी, गोकुल सिदार, बिकमपाली निवासी मिनेन्द्र कुमार सारथी, सरिया निवासी आत्माराम सारथी, बरमकेला निवासी राजू चौहरान और खरसिया निवासी श्रवण कुमार सारथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी हेमानंद ने बताया कि, उसने हरिराम से 12 जुलाई को 80 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। हरिराम ने हर 4 दिन में 16 हजार रुपए ब्याज लेना तय किया था। दो किश्त में 32 हजार दे भी चुका था।

24 जुलाई को तीसरी किश्त देनी थी। वहीं गोकुल सिदार ने बताया कि, उसने भी करीब एक साल पहले 10 हजार रुपए ब्याज में लिया था। जिसका कुछ मूल चुकाने के बाद 7500 रुपए मूल राशि के प्रतिमाह 1500 रुपए ब्याज देना पड़ रहा था। इसके चलते दोनों में हरिराम को लेकर काफी आक्रोश था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर हरिराम की 21 जुलाई को हत्या की साजिश रची।

इसके लिए ओडिशा में लोहार से धारदार हथियार बनवाया। मंगलवार देर शाम जब हरिराम बाइक पर लौट रहा था, तो रास्ते में उसे घेरकर रोक लिया। फिर हत्या कर शव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बरमकेला, सरिया, कोतवाली, डोंगरीपाली और साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल, जले हुए कपड़ों की राख बरामद कर ली गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related