UP POLITICAL NEWS: क्या योगी सरकार में नहीं है सब ठीक ? डिप्टा सीएम केशव प्रसाद जेपी नड्डा से मिलने पहुचें दिल्ली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP POLITICAL NEWS: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही खटपट की खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार कहा जा रहा कि CM योगी और डिप्टा सीएम के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं. फिल्हाल ये कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले से जेपी नड्डा से मिलने का समय लिया हुआ था. दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मंगलवार की रात दिल्ली रवाना होंगे .संभवत: बुधवार को उनकी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो सकती है. सरकार और संगठन के बीच हो रहे टकराव के दौरान बड़े नेताओं की दिल्ली में यह मुलाकातें हैं महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

UP POLITICAL NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े बदलावों की आहट है. यह बदलाव सरकार या संगठन कहीं भी हो सकते हैं. माना जा रहा है कि संगठन की ओर से केशव प्रसाद मौर्य ने अब मोर्चा संभाल लिया है. 2 दिन पहले रविवार को हुई कार्य समिति के दौरान जेपी नड्डा लखनऊ आए हुए थे. इसके बावजूद तुरंत ही केशव मौर्य का उनसे मिलने जाना भाजपा की राजनीति को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. केशव प्रसाद मौर्य से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि उनकी मुलाकात को लेकर पहले से ही समय लिया जा चुका था, लेकिन जब दो दिन पहले भी लखनऊ में थे तो आखिर दिल्ली में उनसे मुलाकात की क्या जरूरत पड़ी. केशव प्रसाद मौर्य ने कार्य समिति के दौरान कार्यकर्ताओं का पक्ष लेते हुए कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास हो रहा है. दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार की रात दिल्ली रवाना होंगे. सूत्रों का कहना है कि उनके दिल्ली जाने की भी बड़ी वजह है. उनकी मुलाकात भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व कुछ अन्य बड़े नेताओं से हो सकती है.

READ MORE : CG POLICE MAN VIRAL VIDEO : रिश्वत लेता पुलिसकर्मी कैमरे में कैद, एसपी ने किया सस्पेंड

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related