हाथरस मामले में राहुल गांधी ने CM योगी को लिखा लेटर, की ये ख़ास मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम योगी से हादसे में पीड़ित परिवारों की मुआवजे की राशि को बढ़ाकर जल्द से जल्द उन्हें प्रदान करने के लिए आग्रह किया है। राहुल गांधी ने चिट्ठी को अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सार्वजनिक किया है।

पीड़ित परिवार से मिले राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने लिखा कि हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो मुआवजा घोषित किया गया है, वह बहुत अपर्याप्त है। मेरा आग्रह है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और उसे जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही साथ घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए।

राहुल गांधी ने की मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग

नेता ने आगे लिखा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। लिखा कि परिवारों ने मुझसे यह भी साझा किया कि इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार वहां के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है। राहुल गांधी ने आरोपितो के खिलाफ कठोर सजा की भी मांग की।

लिखा कि इस मामले में उचित एवं पारदर्शी जांच न सिर्फ आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने की तरफ एक सही कदम होगा, बल्कि इससे इन पीड़ित परिवारों के मन मे न्याय-व्यवस्था के प्रति विश्वास भी पुनर्स्थापित होगा। इस मामले में आपके हर संभव सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं मैंस्वयं उपलब्ध हूं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : विधायक से पंगा, अफसर हटे!

CHHATTISGARH : Trouble with MLA, officer removed! सरगुजा. सरगुजा में...

ANNAMALAI NEW PARTY : BJP छोड़ बनाई नई पार्टी!

ANNAMALAI NEW PARTY : Left BJP and formed a...