BILASPUR CRIME NEWS : माँ ही निकली 24 दिन की बच्ची की कातिल, वजह ऐसा की जानकार हो जाएंगे दंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME NEWS : बिलासपुर में 24 दिन की दुधमुंही बच्ची को उसकी ही मां ने कुएं में फेंक कर मार डाला। आरोपी महिला ने पुलिस से कहा कि ससुरालवाले बेटी होने पर ताना मारने लगे थे और उसका मान सम्मान कम होने लगा था, जिसके चलते उसने अपनी मासूम बेटी को कुएं में डाल दी और उसके गायब होने की कहानी बना दी। बता दें कि दो से गायब बच्ची की कुएं में लाश मिली थी। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला

BILASPUR CRIME NEWS : किरारी निवासी करण गोयल पेशे से किसान था। उसकी पत्नी हसीन गोयल ने 24 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। वह रविवार रात नवजात बच्ची को लेकर कमरे में सो रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। अचानक रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली और दूध पिलाने के लिए बच्ची को देखी तो वह गायब मिली। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।

BILASPUR CRIME NEWS : हेडक्वार्टर डीएसपी उड्‌डनय बेहार ने बताया कि घर का एक ही दरवाजा है और छत का रास्ता है, जिस कमरे में महिला और बच्ची सो रही थी, उसका दरवाजा महिला ने ही खुद बंद किया था। उसकी नींद खुली, तब बच्ची गायब मिली। लेकिन, कमरे का दरवाजा बंद मिला। इसलिए घटना के बाद से ही पुलिस को बच्ची की मां व परिजन पर शक था।

READ MORE : – BREAKING NEWS : बिलासपुर से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश, मचा हड़कंप

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related