CG BREAKING : दंतेवाड़ा में पूर्व सरपंच की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Former Sarpanch murdered in Dantewada

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मिलकर धारदार हथियार से वार कर पूर्व सरपंच को मार डाला है। फिलहाल पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हरोली गांव के रहने वाले नंदा की हत्या हुई है। ये इसी गांव का रहने वाला था। एक दिन पहले ये पास के ही एक गांव से रात के समय लौट रहा था। इसी बीच इस इलाके के कुछ लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में इसे घेर लिया।

धारदार हथियार से वार कर इसे मार डाला। शव को वहीं छोड़कर भाग निकले। रात में जब नंदा घर नहीं लौटा तो सुबह परिजन इसे ढूंढने के लिए निकले। जंगल में खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दंतेवाड़ा के ASP आरके एर बर्मन ने बताया कि जल्द ही प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि जादू-टोने के शक में हत्या हुई है। नक्सल घटना नहीं है। आपसी रंजिश में इसे मारा गया है। जांच जारी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related