आकाशीय बिजली की चपेट में आए 3 ग्रामीण, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के कर्रा गांव की है। मृतकों के नाम भुवनेश्वर सिंह (42) और बसंती कंवर (40) बताया जा रहा है। मनबोध सिंह (42) की हालत गंभीर बनी हुई। जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही गांव के एक बस्ती के रहने वाले हैं। तीनों लगभग 12 बजे खेत में जुताई करने गए थे। तीनों अपने-अपने खेत में जुताई कर रहे थे, अचानक 4 बजे लगभग मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने लगी।

तीनों बारिश से बचने खेत से लगे मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे बैठ गए। इस दौरान अचानक तेज आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास खेत में काम कर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। घायल को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related