निगम की टीम ने दलदलसिवनी में नाली में अचानक गिरी गाय को सुरक्षित निकला बाहर

Date:

रायपुर। आज नगर पालिक निगम जोन नम्बर 9 के तहत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड नम्बर 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र के रहवासियों ने नाली में एक गाय के अचानक गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी. इस जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा दिये गए आदेशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम काऊ कैचर वाहन लेकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल सम्बंधित नाली के स्थल पहुंची एवं नाली में अचानक गिरी गाय को काऊ कैचर टीम की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दलदल सिवनी आवासीय क्षेत्र के रहवासियों द्वारा नाली में अचानक गिरी गाय को बाहर सुरक्षित निकाले जाने के इस कार्य को लेकर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम की सराहना की गयी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related