chhattisagrhTrending Now

BREAKING NEWS :कवर्धा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, X पर कहा- प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगा

रायपुर। पीएम मोदी ने कवर्धा भीषण हादसे पर दुःख जताया है। मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने X पर लिखा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

बता दें कि कवर्धा जिले में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है। तो वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

 

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: