CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री अमित शाह ने कवर्धा में 15 ग्रामीणों की मौत पर जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा में 15 ग्रामीणों की मौत पर शोक जताया है। X पर उन्होंने लिखा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

 

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कवर्धा हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई बस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता पहुँचा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

बता दें कि कवर्धा जिले में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है।

मृतकों के नाम

मिला बाई (48) पति बंजारी टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी झंगलो बाई (62) पति धनीराम सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड किरण (15) पिता शिवनाथ पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड शांति बाई (35) पति शिवनाथ​​​​​​​प्यारी बाई (40) पति फूलचंद सोनम बाई (16) पिता फूलचंद​​​​​​​विस्मत बाई (45) लीला बाई (35) पति मानसिंह परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र भारती (13) पिता मानसिंह सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...