CG WEATHER UPDATE : मतदाताओं को धूप से बचाने मौसम होगा मेहरबान, कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Weather will be kind to protect voters from sun, chances of rain with thunderstorm in many districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीनों ही हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर मतदाता जोरों पर मतदान कर रहें हैं, तो मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए मौसम भी मेहरबान होने वाला हैं।

द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में आज शुक्रवार को कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। बुधवार रात को भी कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे दिन के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावद देखी गई। अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related