CG Lok Sabha Elections : छत्‍तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, PM मोदी और बीजेपी से पूछे ये तीखे सवाल

Date:

CG Lok Sabha Elections : कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महंगाई का मुद्दा छेड़ा। प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता कहते हैं कि हमें 400 सीट दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी जी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, सबसे ताकतवर हैं। भाजपा यह बताएं कि मोदी जी ने महंगाई क्यों खत्म नहीं की। यह बताएं कि बेरोजगारी क्यों दूर नहीं की गई।

बीजेपी ने गरीब जनता को लुटा : प्रियंका गांधी

आगे कहा, यह सरकार किसके लिए चल रही है। यह स्पष्ट हो गया है यह सरकार मोदी जी के कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी उद्योगपति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 16000 करोड़ का लोन माफ किया। इनके लिए कोयला, सार्वजनिक उपक्रम, बैंकों का पैसा लूटा दिया गया।किसान का बेटा क्या करेगा। मजदूर क्या करेगा। जीएसटी, नोटबंदी से लोगों को दलदल में डाल दिया गया। इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। कल मोदी आएंगे वहीं धूमधाम से आएंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। आदिवासी संस्कृति की बात करेंगे। लेकिन सच्चाई पर नहीं उतरेंगे।

प्रियंका ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करेंगे। क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हुआ। महंगाई बढ़ती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई। धर्म का मतलब है सत्य। यदि मंच पर नेता आपसे झूठे वादे करें तो यह अधर्म है। कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है उसे पूरा करती है। हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बेरोजगारी भत्ता माफ किया। भाजपा सरकार ने गोठान बंद कर दिया। सब बंद कर दिया। बघेल जी पर बहुत बड़ा हमला किया गया, क्योंकि वे छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहे थे। उन पर केस पर केस लगाया गया। डेढ़ साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है। केस लगाने वाले ही सबसे बड़े भ्रष्ट निकले। जिस दिन पोलिंग का दिन होगा। आप अपना पूरे विवेक से वोट देंगे। ऐसी उम्मीद मैं करती हूं। मैं विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस सरकार ही आपकी जीवनशैली बदल सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related