देश दुनियाTrending Now

बोरवेल में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी – 

कर्नाटक। कर्नाटक लचायन गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बुधवार की शाम को बोरवेल में गिर गया। गिरने के बाद से ही वह बोरवेल में फंसा हुआ है। बच्चे की पहचान सात्विक मुजागोंद के तौर पर की गई है जो विजयपुड़ा जिले में सिर के बल बोरवेल में गिरा और 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंस गया।

कल शाम से चल रहा बचाव कार्य 

पुलिस के अनुसार, बच्चा घर के पास खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। यह बोरवेल बच्चे के पिता की चार एकड़ जमीन पर खोदा गया था। बच्चे के बचाने के लिए बचाव कार्य शाम के साढ़े छह बजे से शुरू हुआ। पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, पंचायत के सदस्य, दमकल विभाग के अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बोरवेल में पाइप डाला गया है।

कर्नाटक मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की घटना

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को साझा किया। राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने विजयपुरा जिला प्रशासन को तेजी से ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के लिए प्रर्थना भी की।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: