यहां केमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 6 लोगों के उड़े चिथड़े, इस वजह से हुआ हादसा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जयपुर: जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बस्सी इलाके में केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है. आग लगने की सूचना शनिवार देर रात मिली. पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची. और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

बॉयलर फटने से हुआ हादसा

Boiler burst in chemical factory: जानकारी के अनुसार, जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में मौजूद एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई. केमिकल के कारण आग तेजी से फैलने लगा. घटना के दौरान फैक्ट्री में 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है. जिनमें से 5 लोगों की मौत जिंदा जलने के कारण हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

अवैध फैक्ट्री मालिक फरार

Boiler burst in chemical factory: पुलिस ने बताया कि, केमिकल फैक्ट्री अवैध है. फैक्ट्री मालिक फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस फरार फैक्ट्री मालिक की तलाश में जुट गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related