होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण…पढ़िए किस समय से कब तक लगेगा…भारत में…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2024) तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल होली 25 मार्च 2024 को है. लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है. इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है.

Chandra Grahan: होली (Holi 2024) के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी. चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है. वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा.

 

Chandra Grahan: होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए होली, होलिका दहन (Holika Dahan 2024) और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा. भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक (Chandra Grahan Sutak) भी मान्य नहीं होगा. भारत के अलावा ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में देखा जा सकेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related