बीजेपी का पोस्टर वार..बिरनपुर कांड की दिलाई याद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए लोकसभा के उम्मीदवारों के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ रखा है। इस वार में आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर कटाक्ष है। महासमुंद वासियों, जो बिरनपुर में मारे गए युवक “भुनेश्वर साहू” के नहीं हुए…वो आपके क्या होंगे? कार्टून में जिस चेहरे को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है उसका चेहरा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू से मिलता-जुलता प्रतीत होता है।

उल्लेखनीय है कि, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरनपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने गांव के युवा भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसे लेकर बड़ा बवाल मचा था। अब भाजपा सरकार ने इस कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है। वहीं भुपनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू अब साजा विधानसभा के विधायक बन चुके हैं। वहीं तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपना चुनाव हार गए और अब महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। श्री साहू पर बिरनपुर कांड के वक्त पीड़ित परिवार से मिलने नही जाने को लेकर भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related