धर्मनगरी में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुरू हुआ स्टॉपेज, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Date:

डोगरगढ़। धर्मनगरी के वासियों को रेलवे के क्षेत्र में एक और सौगात मिली है. बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस आज से डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकने लगी है। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने आज हरी झंडी दिखाकर वंदेभारत एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव शुरू किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे और विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के साथ रेलवे की डीआरएम भी उपस्थित रहे. एक तरफ जहां वंदे भारत ट्रेन के डोंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने मण्डल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंप बदहाल रेल व्यवस्था की शिकायत भी की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related