OBJECTIONABLE STATEMENT : भगवान राम, हनुमान और भारत देश पर DMK नेता ए राजा का विवादित बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OBJECTIONABLE STATEMENT: Controversial statement of DMK leader A Raja on Lord Ram, Hanuman and India

चेन्नई। तमिलनाडु में डीएमके नेता ए. राजा के एक बयान पर भारी बवाल मच गया है। उन्होंने भारत देश के साथ ही भगवान राम और हनुमान जी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं। भाजपा हमलावर है, वहीं धर्म गुरु भी नाराज हैं।

भगवान राम पर क्या कहा ए राजा ने –

ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर कोयम्बटूर में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

राजा ने कहा, भारत देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। यहां कई परंपराएं और संस्कृति हैं। तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं। यह एक देश है। मलयालम एक भाषा है, एक राष्ट्र है और एक देश है। इसी तरह ओडिशा, केरल, दिल्ली हैं। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।”

भगवान राम और हनुमान पर ए राजा की आपत्तिजनक बातें –

ए राजा ने भगवान राम पर कहा, ये आपके ईश्वर हैं। हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है।

इस दौरान ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे को घृणास्पद बताया।

ए. राजा का बयान सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। जगद्गुरु रामानुजाचार्य ने कहा, ए राजा को यह भी सोचना चाहिए कि पूरी दुनिया ‘राम मय’ है। विवादास्पद बयान देने की होड़-सी लग गई है। वैसे भी दक्षिण भारत में रावण की परंपरा है। रावण अपने सामने भगवान राम को देखता था, लेकिन कहता था कि मैं नहीं मानता उसमें। लेकिन शास्त्र कहते हैं कि रावण ने भी अंतिम सांस लेते समय ‘राम’ कहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related